inshorts

रूसी विमानों को देखते ही दक्षिण कोरिया में हड़कंप, लोगों को दिया गया छिपने का आदेश

रूसी विमानों के एयर डिफेंस ज़ोन में पहुंचने पर दक्षिण कोरिया में उललेउंग द्वीप के निवासियों को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:52 बजे अंडरग्राउंड छिपने का आदेश दिया गया। हालांकि, 3 मिनट बाद अलर्ट वापस ले लिया गया। सेना ने बाद में स्पष्ट किया कि रूसी विमानों ने हवाई सीमा का उल्लंघन नहीं किया। हफ्तेभर में यह दूसरी ऐसी घटना है।