रूसी सेना ने यूक्रेन से कुर्स्क क्षेत्र के ओलेशन्या गांव को अपने कब्ज़े में लिया
रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेनी सेना को कुर्स्क क्षेत्र के ओलेशन्या गांव से खदेड़ दिया है और फिर से गांव को अपने कब्ज़े में ले लिया है। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' के अनुसार, रूसी सेना फिलहाल ओलेशन्या से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित गोर्नल गांव से यूक्रेनी सेना को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।