विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 18 भारतीय रूसी सेना में कार्यरत हैं जिनमें से 16 को रूसी सेना ने लापता बताया है। वहीं, रूसी सेना में 12 भारतीयों की मौत हुई है। बकौल मंत्रालय, 18-भारतीयों में से 9 उत्तर प्रदेश, 2-2 पंजाब-हरियाणा और बाकी अन्य राज्यों से हैं।