रूस, 2036 तक चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य है कि वह अपने चंद्र अंतरिक्ष कार्यक्रम और एक संयुक्त रूसी-चीनी अनुसंधान केंद्र के लिए ऊर्जा की आपूर्ति कर सके। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने लावोचकिन एसोसिएशन एयरोस्पेस कंपनी संग चंद्र विद्युत संयंत्र के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।