inshorts

अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी कर रहा रूस? जर्मन खुफिया एजेंसी का दावा

जर्मन खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि रूस इस साल के अंत तक परमाणु हथियार ले जाने वाला सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन होगा। इस रिपोर्ट से जर्मनी और NATO देशों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, रूस ने दावों को खारिज किया है।