रूस और जापान में सुनामी के बाद भारत ने अमेरिका में अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

अमेरिका के ओरेगन, वॉशिंगटन और अलास्का जैसे क्षेत्रों के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी होने के बाद भारत ने वहां अपने नागरिकों के लिए वॉर्निंग जारी की है। भारत ने कहा है, "इन क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय नागरिक...स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।" गौरतलब है, रूस और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की लहरें आई थीं।