रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए ड्रोन हमले, 10 लोगों की मौत
रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह एक दूसरे के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए जिनमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, अलग-अलग रूसी हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हुए। वहीं, रूसी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के अलग-अलग हमलों में 4 लोगों की मौत हुई है।