रूस के G7 में वापसी पर खुशी होगी, मुझे लगता है उसे बाहर निकालना गलती थी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "रूस के जी7 में वापसी करने पर खुशी होगी। मुझे लगता है कि उसे बाहर निकालना एक गलती थी।" इस दौरान ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर कहा, "मैंने कल उनसे बात की थी...मेरा मानना ​​है कि राष्ट्रपति पुतिन शांति चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो वह मुझे ज़रूर बताते।"