रूस के कारण भारत समेत कई देशों पर प्रतिबंध चाहते हैं 62% अमेरिकी, सर्वे में हुआ खुलासा
भारत पर 50% टैरिफ के बीच नए रॉयटर्स/Ipsos पोल में बताया गया है कि अधिकांश अमेरिकी चाहते हैं कि रूस से व्यापार करने वालों (भारत समेत अन्य देश) पर प्रतिबंध लगे ताकि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए उसे मजबूर किया जा सके। सर्वे में शामिल 62% लोग रूस के ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ प्रतिबंधों के पक्ष में रहे।