रूस के बाद अब ईरान से भारी छूट पर तेल खरीदने की तैयारी कर रहा है भारत: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अमेरिका 21-अगस्त के बाद भी ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील जारी रखता है तो भारतीय रिफाइनरियां वहां से रियायती दरों पर क्रूड खरीद सकती हैं। फिलहाल, भारत ने अगस्त तक की ज़रूरत का तेल पहले ही सुरक्षित कर लिया है जबकि OMCs भविष्य की संभावित डील के लिए ईरानी सप्लायर्स संग बातचीत जारी रखे हैं।