रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के चिड़ियाघर को 70 से अधिक जानवर उपहार में दिए हैं। इन जानवरों में 1
अफ्रीकन शेर, 2 भूरे भालू, 2 याक सहित अन्य जानवर शामिल हैं। रूस के पर्यावरण मंत्री अलेक्जेंडर कोज़लोव बुधवार को इन जानवरों को एक कार्गो विमान से उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग लेकर पहुंचे हैं।