रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के दूर-दूर तक आसार नहीं: यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के समाप्त होने के अभी दूर-दूर तक आसार नहीं हैं। ज़ेलेंस्की ने रूस से जारी युद्ध को लेकर अमेरिका की ओर से मिले समर्थन का ज़िक्र करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि हमारा संबंध (अमेरिका के साथ) ऐसे ही मज़बूत रहेगा।"