रूस के सुप्रीम कोर्ट ने तालिबान पर लगा प्रतिबंध हटाया

रूस के सुप्रीम कोर्ट ने तालिबान पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, 2003 में रूस ने तालिबान को आतंकवादी संगठनों की सूची में डाल दिया था और रूसी कानून के तहत उससे किसी भी प्रकार का संपर्क दंडनीय था। अभियोजक जनरल के कार्यालय के अनुरोध पर न्यायालय का फैसला पिछले वर्ष पारित एक कानून के बाद आया है।