रूस की सबसे बड़ी एयरलाइन एअरोफ्लोट पर साइबर अटैक के बाद 60 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले की ज़िम्मेदारी यूक्रेन समर्थक हैकर ग्रुप 'साइलेंट क्रो' ने ली है। हैकर ग्रुप ने धमकी दी है कि वह एअरोफ्लोट से सफर करने वाले सभी रूसी नागरिकों की निजी जानकारी को सार्वजनिक कर देगा।