रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद हाथों की उंगलियों को साफ करने के लिए बाउल में गुनगुना पानी और नींबू दिया जाता है। गुनगुना पानी व नींबू ऐंटी बैक्टीरियल होते हैं जिनसे बैक्टीरिया व दुर्गंध खत्म होती है। डायनिंग एटिकेट्स के मुताबिक, बाउल में ना नींबू निचोड़े और ना ही हाथ डालें बल्कि सिर्फ उंगलियों को डिप करके साफ करें।