रेस्टोरेंट संगठन ने गैस सप्लाई से जुड़ी समस्याओं के बीच रेस्टोरेंट्स के लिए जारी की एडवाइज़री
रेस्टोरेंट संगठन NRAI ने गैस सप्लाई से जुड़ी समस्याओं के बीच होटलों/रेस्टोरेंट्स से एलपीजी बचाने की अपील की। बकौल संगठन, ऐसे व्यंजन से बचें जिन्हें धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाना पड़ता है। खाना बनाते समय बर्तनों को ढककर रखने, कम समय में बनने वाले भोजन को प्राथमिकता देने और इंडक्शन कुकिंग पर शिफ्ट होने को कहा गया है।