रेस्टोरेंट्स में खाना-पीना हुआ महंगा, देशभर में मेन्यू की कीमत में हुई बढ़ोतरी
बढ़ती लागत के बीच रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू की कीमतों में 5-10% की बढ़ोतरी कर दी है। कई रेस्टोरेंट संचालकों ने Moneycontrol को बताया कि पिछले 6-8 महीनों में उनकी लागत 15-20% बढ़ गई है। डेयरी उत्पादों/खाद्य सामग्री/ईंधन/संचालन की बढ़ती लागत से मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है। खासतौर पर घी-मक्खन महंगे होने से कई व्यंजनों की लागत बढ़ी है।