रास्ता काटने पर यूपी में युवती व उसके दोस्तों ने जंगली बिल्ली को पकड़कर ज़िंदा जलाया

मुरादाबाद (यूपी) में एक युवती और उसके दोस्तों ने रास्ता काटने पर एक जंगली बिल्ली को पीटा और पेट्रोल डालकर उसे ज़िंदा जला दिया है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। बकौल पुलिस, दिल्ली के वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से उनके पास ई-मेल आया जिसमें इस वारदात के बारे में बताया गया है।