रूस द्वारा रातभर दागे गए 151 में से 70 ड्रोन को मार गिराया: यूक्रेन की सेना
यूक्रेनी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने रूस द्वारा रातभर दागे गए 151 में से 70 ड्रोन मार गिराए। सेना के मुताबिक, 74 ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए जबकि सुबह 9-बजे तक 2 ड्रोन हवा में ही थे और 5 का स्थान अज्ञात है। इस हफ्ते रूस ने 750+ ड्रोन दागे हैं।