रूस ने उत्तर कोरियाई सैनिकों का बड़ी संख्या में उपयोग शुरू कर दिया है: यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस ने कुर्स्क क्षेत्र में बड़ी संख्या में उत्तर कोरियाई सैनिकों का उपयोग सीधे तौर पर लड़ाई में करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में यह पहली बार हुआ जब उत्तर कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर सीधा हमला किया हो।