रूस ने टेस्ट की न्यूक्लियर मिसाइल; 15 घंटे हवा में रही
रूस ने एक न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट की है। रूस के टॉप जनरल वालेरी गेरासिमोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि 'ब्यूरवेस्टनिक' नामक मिसाइल ने 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की और लगभग 15 घंटे हवा में रही। पुतिन ने कहा कि यह मिसाइल मौजूदा व भविष्य के मिसाइल डिफेंस के लिए 'अभेद्य' है और इसकी रेंज लगभग असीमित है।