inshorts

रूस ने परमाणु क्षमता वाली ओरेश्निक मिसाइल से किया यूक्रेन पर हमला, वीडियो आया सामने

रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया है जिसका वीडियो सामने आया है। यह मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और बेहद घातक है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि रूस के कीव पर हमले में कई सरकारी और आवासीय इमारतें तबाह हुई हैं। रूस ने भी इस हमले की पुष्टि की है।