रूस के वोस्तोचनी कॉस्मोड्रॉम से Soyuz-2.1b रॉकेट ने उड़ान भरी है। यह अपने साथ KOEN और Kinosputnik नामक 2 प्राइवेट सैटेलाइट्स लेकर अंतरिक्ष में पहुंचा। रूस के राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत हुई इस लॉन्चिंग में पहली बार प्राइवेट सैटेलाइट्स को मुख्य पेलोड के तौर पर भेजा गया। देश के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।