रूस ने मस्क की स्टारलिंक से जुड़े यूक्रेनी ड्रोन के लिए विकसित किया 'स्टारलिंक किलर'

रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, रूस ने स्टारलिंक टर्मिनलों के सिग्नलों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए 'स्टारलिंक किलर' डिज़ाइन किया है जिससे रूस यूक्रेनी ड्रोन का पता लगा पाएगा। गौरतलब है, अमेरिका ने यूक्रेन को एलन मस्क की स्टारलिंक का संचार टर्मिनल दिया था जिसकी मदद से यूक्रेन ड्रोन हमले करता है।