inshorts

रूस ने यूक्रेन के किलेबंद ठिकानों पर किया तोप से हमला, वीडियो आया सामने

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना के 'ईस्ट ग्रुप' ने यूक्रेन के ज़ैपोरोज़े में यूक्रेनी सेना के किलेबंद ठिकानों पर भारी तोपों और सेल्फ-प्रोपेल्ड गनों से गोलाबारी की है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह में रूसी मिसाइल हमले में 7 साल के बच्चे समेत कम-से-कम 2 लोगों की मौत हो गई थी।