रूस ने यूक्रेन की पैसेंजर ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर किया ड्रोन हमला; 1 की मौत, 30 घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के उत्तरी सूमी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन और पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया है। बकौल रिपोर्ट्स, रूस के ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि लगभग 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने घटना की पुष्टि करते हुए रूसी हमलों को निंदनीय बताया है।