रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और गैस प्लांट पर दागीं 35 मिसाइलें व 60 ड्रोन

यूक्रेनी वायु सेना के अधिकारियों ने बताया है कि रूस ने गुरुवार रात यूक्रेन पर करीब 60 ड्रोन और 35 मिसाइल से बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए जिससे बिजली और गैस आपूर्ति ठप हो गई। नाफ्तोगाज समूह की मुख्य कार्यकारी सेरही कोरेत्स्की ने कहा, "इसका कोई सैन्य उद्देश्य नहीं है...यह रूस की द्वेषपूर्ण कार्रवाई का एक और उदाहरण है।"