inshorts

रूस ने यूक्रेन पर 500 ड्रोन और 40+ मिसाइलों से किया हमला; पोलैंड ने बंद किया अपना एयरस्पेस

रूस ने यूक्रेन पर 500 ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है जिसमें कम-से-कम 4 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए। हमला इतना गंभीर था कि पोलैंड ने अपने लुब्लिन और र्शेशोव एयरस्पेस को बंद कर दिया और जेट विमान तैनात किए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, "रूस लड़ना-मारना जारी रखना चाहता है।"