inshorts

रूस ने यूक्रेन पर 619 ड्रोन और 50 मिसाइलों से किया बड़ा हमला, कई शहरों में भारी तबाही

रूस ने यूक्रेन के 9 शहरों में शनिवार तड़के 619 ड्रोन और 50+ मिसाइलों से बड़ा हमला किया। इस हमले में कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले में द्निप्रो, मायकोलाइव, चेर्निहाइव, जापोरिजिया, पोल्टावा, कीव, ओडेसा, सुमी और खार्किव जैसे शहर शामिल हैं। यूक्रेनी सेना ने कई ड्रोन-मिसाइलें मार गिराईं।