रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के चेर्निहिव इलाके में भीषण बमबारी की जिसकी वजह से हज़ारों लोगों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्रीय राजधानी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। मंत्रालय ने कहा, "रूसी बमबारी के कारण...आपातकालीन विभाग बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए काम नहीं कर पा रहा।"