रूस ने यूक्रेन पर दागे 450 से ज़्यादा ड्रोन, 7 लोगों की हुई मौत

बीती रात रूस की सेना ने यूक्रेन पर 450 से ज़्यादा ड्रोन और 45 मिसाइलें दागीं। इस एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के प्रमुख शहरों कीव, पोल्टावा और खार्किंग को नुकसान पहुंचा है और यूक्रेन का एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद हो गया है।