रूस ने यूक्रेन पर नई मिसाइल से हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन को दी चेतावनी
रूस ने यूक्रेन पर मध्यवर्ती रेंज की नई मिसाइल से हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन को चेतावनी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को जिन देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ दागने की अनुमति दी उनपर वह हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों पर हमले से पहले रूस चेतावनी जारी करेगा।