रूस ने यूक्रेन में अस्थायी युद्धविराम की पेशकश को नकारा, कहा- अंतिम समाधान पर बने सहमति
रूस ने यूक्रेन में एक महीने के लिए हवाई और नौसैनिक हमलों को रोकने के प्रस्ताव को खारिज किया है। रूस की तरफ से कहा गया, "अंतिम समाधान पर ठोस सहमति की ज़रूरत है...इसके बिना किसी भी तरह की राहत अस्वीकार्य है।" बकौल रूस, युद्धविराम का उपयोग यूक्रेन अपने सहयोगियों संग मिलकर अपनी सैन्य क्षमता मज़बूत करने के लिए करेगा।