रूस ने यूक्रेन में युद्ध में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी शख्स को सुनाई सज़ा
रूस की एक अदालत ने 72-वर्षीय अमेरिकी शख्स स्टीफन हबर्ड को यूक्रेन में युद्ध में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को करीब 7 साल जेल की सज़ा सुनाई। हबर्ड ने फरवरी-2022 में रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद यूक्रेनी सेना संग एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और 2 महीने बाद पकड़े जाने तक वह उनके साथ लड़े।