रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी, 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ा दिया है। पुतिन ने रक्षा उद्योग के अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि टैंकों का उत्पादन 2.2 गुना और सैन्य विमानों का उत्पादन 4.6 गुना बढ़ गया है।