यूक्रेन द्वारा मॉस्को पर किए गए ड्रोन हमले के बाद रूस ने सोमवार को दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर ग्लाइड बम, ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई। हमले में लगभग 30 लोग घायल भी हुए हैं। यूक्रेन ने रविवार को मॉस्को पर 34 ड्रोन से हमला किया था।