रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध विराम को लेकर एक और शर्त रख दी है। रूस की सरकार के मुताबिक, यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई पूरी तरह से रोकी जाए। बकौल रिपोर्ट्स, इससे पहले भी रूस ने कहा था कि यूक्रेन को नाटो में शामिल न किया जाए और यूक्रेन के 4-इलाकों पर उसके कब्ज़े को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी जाए।