रूस ने यूरोपीय देशों को दी 'नींद उड़ाने वाली' धमकी
रोमानिया पर रूसी ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा, "यूरोपीय संघ के नागरिकों, आपको यह समझना चाहिए कि आपके अधिकारियों ने रूस के साथ एकतरफा युद्ध छेड़ दिया है। इसलिए...किसी भी बात पर आश्चर्यचकित न हों। चैन की नींद अब और नहीं।"