रूस ने विदेशी नागरिकों को कीव छोड़ने को कहा, दी बड़े हमले की धमकी
यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के बीच रूस ने मंगलवार को कीव में यूक्रेन के बुनियादी रक्षा ढांचों पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारोबिलस्क शहर पर यूक्रेन के घातक ड्रोन हमले के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने यह चेतावनी जारी की है। वहीं, विदेशी नागरिकों से जल्द-से-जल्द शहर छोड़ने को कहा गया है।