रूस में देखा गया हिरणों का अद्भुत 'चक्रवात'

रूस के याकुतिया इलाके में रेंडियर (एक प्रकार का हिरण) का 'अद्भुत चक्रवात' देखा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में हिरण चक्राकार पैटर्न में घूमते हुए नज़र आ रहे हैं। रूसी चैनल आरटी के मुताबिक, हिरणों के ऐसा करने के पीछे की वजह वैज्ञानिकों के लिए अब भी रहस्य बनी हुई है।