रूस में पालतू बिल्ली के खरोचने से हुई उसके मालिक की मौत, डायबिटीज़ से था पीड़ित

रूस में एक शख्स की उसकी पालतू बिल्ली के खरोचने से मौत होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को मधुमेह व अन्य बीमारियां थीं और बिल्ली ने उसके पैर को बुरी तरह से खरोच दिया था जिससे उसका काफी खून बह गया। शख्स के पड़ोसी का दावा है कि चिकित्सा दल मौके पर बहुत देरी से पहुंचा।