रूस में लैब से लीक हुए घातक 'अज्ञात' वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, सैकड़ों लोग किए गए क्वारंटीन
रूस के साइबेरिया में घातक 'अज्ञात' वायरस के संपर्क में आने के बाद 28-वर्षीय लैब कर्मचारी की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, उसने काम के दौरान जीवित जैविक नमूनों वाली टेस्ट ट्यूब टूटने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसे अज्ञात कारणों वाली गंभीर निमोनिया की शिकायत हुई। करीब 197 संदिग्ध संपर्कों को मेडिकल आइसोलेशन में रखा गया है।