रूस के साइबेरिया स्थित केमेरोवो इलाके में मंगलवार को सेना का AN-12 परिवहन विमान क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान में हवा में अचानक आग लग गई और ज़मीन पर गिरते ही विस्फोट हो गया। स्थानीय गवर्नर ने दुर्घटना की पुष्टि की है।