रूस-मॉरीशस के बाद UAE के साथ भी जल्द लोकल करेंसी में व्यापार कर सकता है भारत
भारत, रूस व मॉरीशस के बाद यूएई से भी जल्द डॉलर के बजाय लोकल करेंसी में द्विपक्षीय व्यापार और अपने-अपने पेमेंट सिस्टम्स के इंटीग्रेशन के एग्ज़ीक्यूशन को अंतिम रूप देंगे। गुरुवार को अबू धाबी में भारत-यूएई के केंद्रीय बैंकों के बीच हुई जॉइंट टास्क फोर्स ऑन इन्वेस्टमेंट्स की बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की गई।