inshorts

रिहा होने वाले इज़रायली बंधकों को हमास ने बैग किए गिफ्ट

हमास ने रिहा किए गए इज़रायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपने से पहले कथित तौर पर एक बैग गिफ्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैग में गिफ्ट और स्मृति चिन्ह थे जिनमें कैद में बंधकों की तस्वीरें, गाज़ा की एक स्मारक तस्वीर और सर्टिफिकेट हैं। बकौल येरुसलम पोस्ट, इस प्रमाणपत्र को 'सर्टिफिकेट ऑफ रिलीज़' कहा गया है।