inshorts

रोहित, यशस्वी, रहाणे और श्रेयस के साथ खेलने उतरी मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर से 3 दिन में हारी

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने उतरी मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर से 3 दिन में हार गई। जम्मू-कश्मीर ने 5 विकेट शेष रहते 205 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में क्रमश: अर्धशतक और शतक लगाया।