रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के बाद संन्यास ले सकते हैं: मनोज तिवारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि रोहित और विराट खेलना चाहते हैं और मुख्य कोच गौतम गंभीर दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल न करने का जोखिम नहीं लेंगे।"