रोहित और विराट ड्रेसिंग रूम के लिए अहम, चैंपियंस ट्रॉफी में निभाएंगे बड़ी भूमिका: गंभीर

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ड्रेसिंग रूम के लिए बहुत अहम हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी भूमिका निभानी है।" उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि ये खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं। वे देश के लिए खेलना चाहते हैं।"