बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तानी सौंपी गई है। रोहित को केवल बल्लेबाज़ के तौर पर जगह मिली है जबकि विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। गौरतलब है, 3 मैचों की वनडे सीरीज़ 19 अक्टूबर से शुरू होगी।