inshorts

रोहित-कोहली ने भारत को जीत दिलाई, लेकिन ऑल-राउंडर्स गेम चेंजर थे: रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के अनुसार, रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत दिलाई लेकिन इसमें ऑल-राउंडर्स गेम चेंजर थे। उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर्स की तारीफ करते हुए कहा, "रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल व हार्दिक पंड्या सभी शानदार थे।" बकौल रिकी, टीम इंडिया संतुलन, युवा और अनुभव का मिश्रण है।